Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बदलेगा मौसम
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
2 / 8दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन 28 मई से मौसम करवट लेने वाला है. IMD के मुताबिक, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में धूल भरी आंधी का भी असर देखने को मिल सकता है.
उत्तर प्रदेश में तेज आंधी का खतरा
3 / 8लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर समेत कई जिलों में 28 से 31 मई के बीच बारिश और तेज तूफान का अनुमान है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओले और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है.
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
4 / 8बिहार के कटिहार, पूर्णिया और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
राजस्थान को मिलेगी गर्मी से राहत?
5 / 8राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने वाला है. जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और कोटा संभाग में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश और ओले
6 / 8हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और ओलों की बरसात हो सकती है. शिमला, कुल्लू, मंडी, चमोली और रानीखेत जैसे इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है.
महाराष्ट्र और विदर्भ में राहत की उम्मीद
7 / 8विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच 29 मई से बारिश और गरज-चमक की संभावना है. नागपुर और आसपास के इलाकों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश
8 / 8असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज तूफान की आशंका जताई गई है. वहीं, तेलंगाना में भीषण गर्मी के बाद अब प्री-मानसून बारिश की संभावना है. हैदराबाद समेत कई जिलों में 28 मई से गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है. (All Photos Credit: Social Media)



















