---विज्ञापन---

‘CM गहलोत गुटों के झगड़े सुलझाने में व्यस्त’, महिला के न्यूड परेड वीडियो पर भाजपा का हमला

Rajasthan Woman Naked Parad Video Case: राजस्थान में महिला को न्यूड कर परेड कराने के वायरल वीडियो पर भाजपा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि महिला सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। सीएम गहलोत गुटों के झगड़े सुलझाने में व्यस्त हैं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी […]

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan Woman Naked Parad Video Case: राजस्थान में महिला को न्यूड कर परेड कराने के वायरल वीडियो पर भाजपा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि महिला सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। सीएम गहलोत गुटों के झगड़े सुलझाने में व्यस्त हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राजस्थान वायरल वीडियो घटना की निंदा की। बता दें कि राज्य के प्रतापगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा और नग्न कर घुमाया। मामले को लेकर नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य मंत्रियों पर गुटीय झगड़े निपटाने में व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में शासन पूरी तरह से गायब है।

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। सीएम और मंत्री गुटीय झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं और बाकी जो समय बचता है, उसमें वे दिल्ली में एक राजवंश को खुश करने में गुजारते हैं।

जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि राजस्थान में महिला सुरक्षा के मुद्दे को ‘पूरी तरह से नजरअंदाज’ कर दिया गया है। पिछले कुछ महीनों में, राजस्थान में करौली नाबालिग बलात्कार मामले सहित महिलाओं और बच्चों के खिलाफ क्रूर अपराधों की एक श्रृंखला देखी गई है।

---खबर नीचे जारी है---

नड्डा ने कहा कि ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्सर राजस्थान से महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में जनता गहलोत सरकार को सबक सिखाएगी।

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने कहा कि एक महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा नग्न किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, यह घटना जिले के धरियावद पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचलकोटा गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की एक साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि प्रतापगढ़ वायरल वीडियो मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को घटना के सिलसिले में महिला के पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और घायल हो गया। इनका इलाज प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में चल रहा है जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

धरियावद के SHO पेशावर खान ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, यह घटना गुरुवार को हुई। वहीं, राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए जहां यह घटना हुई। बता दें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पीड़ित महिला के ससुराल वाले उससे नाराज थे, क्योंकि शादीशुदा महिला किसी और शख्स के साथ रह रही थी।

---खबर नीचे जारी है---

घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्या बोले?

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि प्रतापगढ़ जिले में, कुछ पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा नग्न करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजकर इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। गहलोत ने कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आरोप लगाया कि एक गर्भवती महिला को लोगों के सामने निर्वस्त्र करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने लोगों से वीडियो शेयर नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने कहा कि राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाके धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटने की बर्बर घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि घटना के दो दिन बाद तक प्रशासन, सरकार और पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत सो रहे हैं और राहुल गांधी मुंबई में बैठक कर रहे हैं। मामले को लेकर महिला उत्पीड़न पर राजनीति करना वाला समूूह भी चुप्पी साधे हुए है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी घटना की निंदा की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी घटना की निंदा की है। NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय महिला आयोग राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुई दर्दनाक घटना की कड़ी निंदा करता है। एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, उसे निर्वस्त्र किया गया और वीडियो रिकॉर्ड किया गया। दो दिन पहले हुई घटना के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता अस्वीकार्य है। रेखा शर्मा ने राज्य के डीजीपी को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और आवश्यक आईपीसी प्रावधान लागू करने का निर्देश दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 03, 2023 07:13 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola