Rajasthan Winter Alert: राजस्थान में गलन भरी सर्दी की शुरुआत हो गई है। लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। बुधवार को अभी तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप निकली, पर शाम को गलन बढ़ गई। सुबह सर्द हवा चलने और गलन भरी सर्दी से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सर्द हवा में कंपकंपी छूटने लगी। बुधवार को चूरू, सीकर और फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर देखने को मिला तापमान में गिरावट के साथ ही अब अलसुबह कोहरा देखने को मिला। खेतों में फसलों पर ओस की बूंदे जमनी शुरू हो गई। वहीं प्रदेश के कई जिलों का रात का पारा भी 10 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार इस माह कोई नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से बारिश के कोई आसार नहीं है। तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।
चूरू का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री
शेखावाटी के साथ ही गलन भरी इस सर्दी का असर जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा में भी देखने को मिला। सुबह के समय सर्दी महसूस की गई हालांकि कुछ देर बाद धूप निकलने से ठंड से राहत मिल गई और दिन भर तेज धूप देखने को मिली लेकिन शाम होते होते एक बार फिर मौसम में ठंडक घुल गई। बीती रात प्रदेश में सबसे ठंडा फतेहपुर और चूरू रहा है। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस और चूरू का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में मौसम बिल्कुल साफ होने के कारण फिलहाल सर्दी से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तरी हिस्से में कोई वेस्टर्न डिस्र्टबेंस नहीं आने से राजस्थान में रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। कल भी कुछ शहरों के तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है। करौली, फतेहपुर, जालौर, संगरिया, नागौर चूरू,चित्तौडगढ़़, सीकर, पिलानी और अलवर का पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines