Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, ऐसे में यहां लू चलने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। रेगिस्तानी इलाकों से सटे जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।
गर्म हवाओं का दौर शुरू होगा
राजस्थान मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से दिन और रात में गर्मी ज्यादा होने लगी है। कई जिलों में रात का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। बीते 24 घंटे के दौरान जोधपुर का फलौदी सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा ऐसे में प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर भी शुरू हो जाएगा।
लू चलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि अब तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच गया है, ऐसे में राज्य के पश्चिमी बेल्ट के जिलों में इस हफ्ते में हीटवेव चलने की संभावना है। बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर जिलों में हल्की से मध्यम स्पीड से गर्म हवाएं चलेगी, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। क्योंकि यहां तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है।
बाड़मेर सबसे ज्यादा
बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान का बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म रहा। बाड़मेर में तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पिलानी, सीकर, उदयपुर, सीकर, उदयपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, अजमेर, अलवर, जयपुर में भी तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। ऐसे में अब राजस्थान में गर्मी का असर सबसे तेज होता दिख रहा है।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines