Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बढ़ते तापमान के साथ सताने लगी गर्मी, बांसवाड़ा में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले 1 महीने से जारी बारिश-ओलावृष्टि का दौर थम चुका है। पिछले सप्ताह से तापमान में शुरू हुई बढ़ोतरी अब भी जारी है। रविवार को सीजन में पहली बार बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश भी हुई।
और पढ़िए – Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज से बढ़ने लगेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
उदयपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर में बादल छाए रहे और वहीं कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर, बूंदी, करौली, कोटा, टोंक और भीलवाड़ा में भी बारिश हुई।
वहीं, रविवार को श्रीगंगानगर में पारा 18 से 33 डिग्री, चूरू में तापमान 17 से 32 डिग्री, बीकानेर में 23 से 33 डिग्री, उदयपुर में 18 से 34 डिग्री, कोटा में तापमान 21 से 36 और जोधपुर में पारा 22 से 35 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार तेज गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।
राजस्थान में कल सीकर, जयपुर और अलवर ही ऐसे जिले रहे जहां दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जबकि शेष जगहों पर 35 से ऊपर दर्ज हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: