Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी राजस्थान के इन जिलों में आज बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे पहले भी प्रदेश में होली के बाद से बारिश का दौर जारी रहा है। जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी भाग में 8-9 अप्रैल को तेज बारिश बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, टोंक जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। अजमेर, टोंक, जयपुर, नागौर और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बूंदा बांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

इससे पहले प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार हो चुका है। जहां एक तरफ पूर्वी राजस्थान में आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच बांसवाड़ा में 38.5 और फलौदी-जालौर का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1644234826361499649?cxt=HHwWgsDTiZ63v9EtAAAA

पश्चिमी राजस्थान में मौसम बना रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद हर हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता रहा है। जिससे मौसम में हो रहे बदलाव आगे भी जारी रहेंगे। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जैसलमेर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश का होने की आंशका है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले हफ्ते से लू चलने की चेतावनी जारी की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ