Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अगले 10 दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी के कम होने की संभावना है। इसको देखते हुए तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 10 दिनों के लिए आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के भागों में आगामी दो-तीन दिन तक तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
प्रदेश में 21-22 मई को उत्तर-पूर्वी भागों में एक नए आंधी- बारिश के दौर की शुरूआत होने की संभावना है। आंधी-बारिश की ये गतिविधियां उत्तरी भागों में जारी रहने की संभावना है।
मई के आखिरी सप्ताह में आंधी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।
प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश भागों में मौसम सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार अजमेर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 40.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 38.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 37.9 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 42.2 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 41.4 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: