Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, अंधड़-बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी

Rajasthan Weather, Rain Alert In these District
विज्ञापन

Rajasthan Weather: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में आज सुबह आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 27 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने झुंझुनू, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही जयपुर, सीकर, अलवर और दौसा जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में भी मौसम का यही हाल रहेगा। तूफानी बारिश और तेज हवाओं का दौर पहले सप्ताह भी इसी तरह रहेगा।

Advertisment

1917 के बाद मई में हुई इतनी बारिश

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस साल मई में 1917 के बाद इतनी बारिश हुई है। इससे पहले 1917 में प्रदेश में मई महीने में 71.9 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई थी। इस साल मई में 62.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। शर्मा ने आगे बताया कि इससे पहले मई 2021 में 50.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। इस साल राज्य के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है। इसके अलावा नागौर, चूरू और झुंझुनू में 100 मिमी. से ज्यादा बारिश हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ