Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटे में प्रतापगढ़, जयपुर, अलवर समेत 15 जिलों में अच्छी बारिश हुई। झालावाड़ के भीमसागर में 4 इंच बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज दौसा, अजमेर, कोटा, झालावाड़ में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में 23 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज अजमेर, नागौर, पाली, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ-साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 अगस्त को धौलपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

शनिवार को इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ जिले के भीमसागर में रिकाॅर्ड की गई। यहां 4 इंच बारिश हुई। इसके अलावा कोटा के रामगंजमंडी और कोटा के छबड़ा में अच्छी बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं कोटा और झालवाड़ में तेज बारिश के बाद सड़कें दरिया बन गईं।

शनिवार को जयपुर के वनस्थली में 7.1 मिमी, जयपुर में 4.1 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 1.9 मिमी, उदयपुर के डबोक में 3.5 मिमी, धौलपुर में 4.5 मिमी, डुंगरपूर में 8 मिमी, करौली में 2.5 मिमी, जोधपुर के फलौदी में 53.8 मिमी, बीकानेर में 2.8 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ