Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फरवरी महीने में ही गर्म लू के थपेड़े चलने लगे है। गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अजमेर, जयपुर, कोटा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री या उससे ज्यादा हो गया है।
फरवरी में ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी
राज्य में हर दिन रिकाॅर्ड टूटते है और नए रिकाॅर्ड बनते है। वहीं इस बार कोटा में गर्मी ने सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए है। फरवरी महीने का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राजस्थान में फरवरी माह में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी।
और पढ़िए – मध्य प्रदेश में फरवरी में ही तेज गर्मी शुरू, कई जिलों में तापमान 36 डिग्री पार
प्रदेश के कई जिलों में बढ़ा तापमान
प्रदेश में कोटा के अलावा जोधपुर के फलौदी में भी पारा बढ़ गया है। फलौदी का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। फलौदी के अलावा जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, सीकर, जयपुर, अजमेर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
अगर गर्मी के ऐसे ही तेवर जारी रहते हैं तो आने वाले दिनों में लोगों को और परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।
और पढ़िए – फरवरी में ही गर्मी के तीखे तेवर, मध्य प्रदेश के यह जिले अभी से गर्म
गेहूं की फसल पर पड़ सकती है मार
अभी फरवरी चल रही है, इसके बावजूद दोपहर को लोग गर्मी से परेशान रहने लगे है। इसके विपरीत पर्याप्त ठंडक के अभाव में गेहूं, जौ में समय से पहले बालियां निकल रही हैं, इसके दाना भी गुणवत्तापूर्ण नहीं बन रहा। पारे में गिरावट नहीं आई तो मौसम की मार गेहूं की फसल पर भारी साबित होगी। जबकि होता यह रहा है कि फरवरी के अंत तक सर्दी का जोर रहता था।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
1 day agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
1 day ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
2 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines