Rajasthan Weather Update: प्रदेश में आज नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना, इन जिलों में होगी बारिश, जानें
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के मौसम में जारी बदलाव अप्रैल माह में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार अप्रैल में भीषण लू नहीं चलेगी। जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो 3 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
मौसम विभाग ने रविवार को अप्रैल माह का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 3 अप्रैल से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में विक्षोभ के निष्क्रिय होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1642402396918910977?cxt=HHwWgsDQ6eaR_sotAAAA
मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा रहने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
वहीं 4 अप्रैल को विक्षोभ का प्रभाव पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में जारी रहने तथा 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।
वहीं इस माह के आखिरी सप्ताह में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे तापमान में पुनः गिरावट देखने को मिलेगी। पूरे महीने तापमान के औसत बने रहने के आसार हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: