Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज इन जिलों में ओले-बारिश की संभावना
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में बारिश-ओले का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज जयपुर, दौसा, अलवर, बूंदी, कोटा, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1641021293314322433?cxt=HHwWgsDRjf-KisYtAAAA
वहीं, 30 मार्च को यानि आज पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सर्वाधिक रहने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।
प्रदेश में 31 मार्च से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कई जिलों में हल्के से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है। 1 अप्रैल से विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने की संभावना है।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1641243986781409280?cxt=HHwWgMDQ3bqt78YtAAAA
मौसम विभाग ने कहा कि धान मंडियों और कृषि मंडियों में खुले में रखें जिंसों और अनाज को पहले ही सुरक्षित स्थान पर रख लें, ताकि उसे भीगने से बचाया जा सके। इसके साथ ही पकी हुई फसलों को भी ढककर रखें। वहीं, बादल गरजने और बिजली चमकने के दौरान खंभों और पेड़ों से दूर रहें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: