Rajasthan Weather Update: प्रदेश में बारिश और अंधड़ का अलर्ट, इन जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी-बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में 26 जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने जयपुर शहर, दौसा, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और सवाईमाधोपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने इस दौरान टोंक, बूंदी, सवाईमाधोपुर में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए तेज अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज भी प्रदेश में 70 से 80 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अजमेर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, बीकानेर में 37.5 डिग्री, चूरू में 36.7 डिग्री, जैसलमेर में 41 डिग्री, जोधपुर में 36.8 डिग्री, कोटा में 35.3 डिग्री, उदयपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: