---विज्ञापन---

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का अलर्ट! माउंट आबू रहा सबसे ठंडा, जानें मौसम का हाल

Rajasthan Cold Wave Alert: राजस्थान के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रिकाॅर्ड किया गया। पूरे प्रदेश में बुधवार को कोहरा छाया रहा। आइये जानते हैं आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

---विज्ञापन---

Rajasthan Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ा दी है। राजस्थान में भी अब हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। दिन में धुप अब लोगों को सुहानी लगने लगी है। कई जिलों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। कड़ाके की ठंड के कारण आम जन-जीवन भी प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला है। चित्तौड़गढ़ में पांच दिनों में रात का तापमान 5 डिग्र्री तक गिर गया। यहां के तापमान में 1.4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल रही है। बीती रात न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। जबकि दिन का तापमान 29.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः UP Weather: यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट… कानपुर, लखनऊ, समेत 12 शहरों में गिरेगा तापमान, पढ़िए अपडेट

कई जिलों न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे

प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री बाड़मेर में रिकाॅर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर का पारा 9.2 डिग्री तक गिर गया। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान माउंट आबू में रिकाॅर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 ड्रिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आबू के अलावा फतेहपुर, सिरोही, सीकर और चूरू न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकाॅर्ड किया गया।

---विज्ञापन---

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। जयपुर बीकानेर और भरतपुर के संभाग के जिलों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: बिहार में भीषण ठंड की चेतावनी, 25 शहरों का गिरेगा तापमान

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2024 08:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola