UP Weather: यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट... कानपुर, लखनऊ, समेत 12 शहरों में गिरेगा तापमान, पढ़िए अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी का माहौल बनने लगा है। हर तरफ कोहरा दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने 21 नवंबर के लिए कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

up weather update
विज्ञापन

UP Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होने के साथ उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आगरा, मुरादाबाद और कुशीनगर के साथ कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो रही। वहीं, कुछ जगह पर विजिबिलिटी 50 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर को सुबह साढ़े 8 बजे तक यूपी के 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों का तापमान तेजी से गिरेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। यूपी के लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.8℃ और अधिकतम तापमान 25.6℃ तक गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान कहीं कहीं पर हल्का कोहरा देखने को मिलेगा तो, कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा यूपी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। जिसके बाद तापमान तेजी से गिरेगा।

Advertisment

21 नवंबर को मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उसमें मऊ, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, कुशीनगर, अम्बेडकर नगर में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, गाजीपुर, गोंडा, बलरामपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, श्रावस्ती कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी और बहराइच में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 नवंबर दिन में मौसम साफ रहेगा, सुबह शाम कहीं कहीं पर हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। 22 नवंबर से 26 नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 14℃ तक दर्ज किया जा सकता है। आने वाली 23, 24, 25 और 26 तारीखों में भी मौसम इसी तरह से रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ