---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Weather: बिहार में भीषण ठंड की चेतावनी, 25 शहरों का गिरेगा तापमान

Bihar Weather Update: बिहार के तापमान में रोज तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य में 20 नवंबर को कई जिलों में सुबह और रात को घना कोहरा छाया रहा। जानिए 21 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम।

---विज्ञापन---

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में गुरुवार को सुबह और शाम को मध्यम से हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन में भी मौसम साफ रहने का की संभावना है। उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा के साथ ही ज्यादा ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि 23 नवंबर से बिहार में कोहरा ज्यादा बढ़ने की संभावना है जिसकी वजह से ठंड में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कितना गिरा तापमान?

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कई जगह पर गिरावट देखने को मिली। जिसमें अधिकतम तापमान 31.0 °C खगाड़िया में रहा। इसके अलावा गोपालगंज 29.5(-0.9), मोतिहारी 29.8(-0.7), पुपरी 30(0.7), मधुबनी 30.6(1.6), दरभंगा 29.6(1), मुजफ्फरपुर 26.6(0), सुपौल 29.6(0.1), फारबिसगंज 30.4(0.2), किशा 29(0), जिरादेई 28.4(0), छपरा 28.7(0.1), वैशाली 29(0.7), पूसा 28.5(0.5), अगवानपुर 29.1(0.6), मधेपुरा 29.5(0.3), पूर्णिया 30.2(0.4), बक्सर 28.1(-1.7), भोजपुर 28.2(-1.2), पटना 28.5(0.2), बेगुसराय29.8(1), खगड़िया 31(0.4), कटिहार 29.9(-0.6), सासाराम 26.9(-2.9), अरवल 26.5(-2.3), नालन्दा(राजगीर) 29.2(-0.4), शेखपुरा 29.4(-0.1), मुंगेर 28.9(-0.2), भागलपुर 28.8(0), डेहरी 27.4(-1), औरंगाबाद 27.1(-2.2), गया 27.7(-0.9), जमुई 27.9(0.4) और बांका में 27.1(0) दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में घने कोहरे की दस्तक, अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें वेदर अपडेट

---विज्ञापन---

7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए अपडेट दिया है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन दिन में 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। जिन जिलों में मौसम शुष्क रहेगा उसमें गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढी शिवहर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालन्दा, बेगूसराय, खगरिया, कटिहार, रोहतास, अरवल, जहानाबाद शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका का नाम शामिल है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 23 नवंबर के बाद धूप की तपिश कम हो सकती है, जिसके बाद ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अलर्ट‌! भयंकर ठंड की दस्तक, 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

First published on: Nov 21, 2024 07:41 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola