Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Rajasthan Weather
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम को लेकर बदलाव लगातार जारी है। दो दिन तक मौसम के शुष्क रहने के बाद प्रदेश में एक बार फिर आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

इन जिलों में आज हीटवेव की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में आज भी गर्मी का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर जैसे जिलों में हीटवेव चलने की आशंका है।

Advertisment

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विभाग ने प्रदेश में एक और नए विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 मई को राज्य के उत्तरी भागों में एक नए आंधी-बारिश के दौर की शुरूआत होने की संभावना है। वहीं 23-24 मई को आंधी-बारिश की गतिविधियां उत्तरी भागों में जारी रहने की संभावना है। मई के आखिरी सप्ताह में आंधी-बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है।

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

हालांकि शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 44.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 45.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी जयपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 43.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ