हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: बारिश से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, प्रदेश के 10 जिलों में अभी भी ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन

Rajasthan Weather: प्रदेश में एक बार फिर धूलभरी आंधी चली। शनिवार को उत्तर-पश्चिमी जिलों के अलावा दक्षिण-पूर्वी जिलों में धूलभरी आंधी के बाद तेज बारिश हुई। वहीं अजमेर में आंधी तूफान के कारण एक घर की दीवार ढहने से मां और दो बेटों की मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी जैसलमेर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में बीकानेर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, राजसमंद, अजमेर, पाली, सिरोही, जालौर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बांरा में 2 से 3मिमी. तक बारिश रिकाॅर्ड की गई। जयपुर ग्रामीण के कई इलाकों में कल देर रात आंधी के साथ हल्की बारिश हुई।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से जैसलमेर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अजमेर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, बाड़मेर में 40.8 डिग्री, बीकानेर में 38.4 डिग्री, चूरू में 38.2 डिग्री, जयपुर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 39.9 डिग्री, जोधपुर में 37.9 डिग्री, कोटा में 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola