Rajasthan Weather Update: अगले 3-4 दिन सर्द हवाएं ढहाएगी सितम, मांउट आबू में फिर जमीं बर्फ
Edited By Rakesh Choudhary

कोल्ड वेव का अलर्ट जारी। (File Photo)
Edited By Rakesh Choudhary

कोल्ड वेव का अलर्ट जारी। (File Photo)
Rajasthan Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुई बारिश के कारण राजस्थान में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार को दिन भर धूप खिली रहीं। उसके बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
राज्य में बुधवार को उदयपुर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं माउंट आबू में पारा एक बार फिर मानइस में चला गया।
और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। उत्तर भारत से (Rajasthan Weather Update) आ रही बर्फीली हवाएं एक बार फिर प्रदेश को ठिठुराने लगी हैं। माउंट आबू में एक बार फिर पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है।
इसी क्रम में बीकानेर में बुधवार को रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। यह मंगलवार को 8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह भीलवाड़ा में भी टेम्प्रेचर 4.6 पर पहुंच गया। इसमें करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही है। राज्य में मंगलवार देर शाम से सर्द हवाओं का असर तेज हो गया था।
जयपुर, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, सीकर समेत कई शहरों में ये (Rajasthan Weather Update) हवाएं झकझोरने लगी थीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन सर्द हवाओं का असर 2-3 दिन ऐसे ही बना रहेगा। हालांकि राजस्थान में ओवरऑल मौसम एक सप्ताह तक साफ और शुष्क रहेगा। धूप भी अच्छी निकलेगी।
मावठ की तेज बारिश की वजह से रबी की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरसों और गेहूं की फसल खराब हो गई है। ओलावृष्टि और अंधड़ से रबी की फसलों में काफी नुकसान हो गया। विभिन्न जिलों में गत दो दिनों हुई बेमौसम बारिश और बारिश के साथ चली तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसस चौपट हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: