---विज्ञापन---

MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद कड़ाके की ठंड का दौर जारी हो गया है। प्रदेश में लगातार ठंड पड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि एक बार फिर तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया है। जिससे लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड का […]

---विज्ञापन---

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद कड़ाके की ठंड का दौर जारी हो गया है। प्रदेश में लगातार ठंड पड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि एक बार फिर तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया है। जिससे लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगे भी ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल, राजगढ और रतलाम में कोल्ड वेव यानि शीतलहर चलने की संभावना है। इसके अलावा उज्जैन और रतलाम में कोल्ड डे के आसार हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – MP News: बागेश्वर धाम जाएंगे कमलनाथ, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी कर सकते हैं मुलाकात

7 डिग्री तक पहुंच गया तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर जिलो में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सबसे कम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गय। इसके अलावा पचमढ़ी और नौगांव में भी तापमान 5 से 4 डिग्री के आसपास रहा।

---विज्ञापन---

वहीं तापमान में लगातार हो रही गिरावट से ग्वालियर चंबल संभाग समेत कई जिलों में ठंड दोबारा बढ़ गई है। बीती रात पचमढ़ी, उमरिया, रायसेन और राजगढ़ में पारा सबसे ज्यादा गिर गया, जिससे यहां सबसे ज्यादा ठंड रही।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से एमपी में बर्फीली हवाएं तेजी से आ रही हैं। जिससे यहां रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। तापमान गिरने से ही ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी का पहला सप्ताह इसी तरह से बीतेगा। यानि अभी एमपी में ठंड का दौर जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 03, 2023 11:57 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola