हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पानी नहीं... तो दुल्हन नहीं, राजस्थान के इस गांव में लड़कों की शादी का पानी से क्या है कनेक्शन?

पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, ये बात सभी को पता है, लेकिन राजस्थान के एक गांव के लिए पानी का कनेक्शन सीधा लड़कों की शादी से है। दरअसल, यहां पर पानी की किल्लत है, जिसके चलते लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

(सादिक अली, बांसवाड़ा)

अपनी बेटी की शादी करने के लिए आमतौर पर माता-पिता क्या देखते हैं? इसका बहुत ही सिंपल सा जवाब है, एक अच्छा लड़का और अच्छा घर, लेकिन राजस्थान के कुंडल गांव में लड़की की शादी के लिए घर-बार के इतर ‘पानी’ को देखा जाता है। दरअसल, कुंडल गांव की अलग पहचान बन गई है, जो पानी की वजह से बनी है। इस कुंडल गांव में अगर कोई माता-पिता अपनी बेटी की शादी करते हैं, तो इसके लिए वो देखते हैं कि यहां पर पानी है या नहीं। इस गांव में पानी की कमी है, जिसके चलते यहां पर पानी नहीं तो दुल्हन नहीं वाला रूल बना दिया है। यह रूल लड़की के माता-पिता ने ही बनाया, जो नहीं चाहते कि शादी के बाद उनकी लड़की को पानी की कमी से जूझना पड़े। इसकी वजह से ही इस गांव के लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है।

गांव में नहीं पहुंच पाता पानी

राजस्थान का कुंडल गांव, जो दूर-दूर तक फैला सूखा इलाका है। यहां पर ऊंची पहाड़ियों पर बसे कई घरों तक पानी पहुंचाना और भी चुनौती बन जाता है। कुएं और तालाब तो बहुत पहले ही सूख चुके हैं, अब हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं। कुंडल गांव की ये कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की भी है जो कागजों पर तो योजनाएं बनाता है, लेकिन जमीन पर पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंचा पाती है। इस गांव में पानी की किल्लत इस हद तक पहुंच चुकी है कि लोग बेटियों की शादी तक इस गांव में करने से कतराते हैं। 300 की आबादी वाले इस गांव में बस एक हैंडपंप है, और उसी एक हैंडपंप पर पूरा गांव और मवेशी निर्भर हैं। घंटों लाइन में लगकर एक-एक बाल्टी पानी जुटाना यहां की रोजमर्रा की कहानी है।

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब, रो पड़े भक्त, पदयात्रा रुकने से नहीं हुए दर्शन

लड़कों की नहीं हो रही शादी

इस गांव में युवकों की शादी नहीं हो पा रही है। एक स्थानीय युवक का कहना है कि मैं ग्रेजुएट हूं, लेकिन पानी की वजह से मेरी शादी नहीं हो पा रही। लोग रिश्ता लेकर आते हैं, लेकिन जैसे ही पानी की हालत देखते हैं, वापस लौट जाते हैं। इस गांव में लोग पानी को ड्रम में बंद करके ताला लगाकर रखते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं कि उन्हें पता नहीं होता है कि अब उनको पानी कब मिलेगा। इसी पानी को गांव वाले पीने से लेकर नहाने तक के लिए इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें: US वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस का जयपुर शेडयूल रिवील, जानें कहां से होंगे रवाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें