US वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस का जयपुर शेडयूल रिवील, जानें कहां से होंगे रवाना

भारत की पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर में 23 अप्रैल को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दौरा करने आएंगे। इस दौरान जेडी वेंस सिटी पैलेस को भी घूमने जाएंगे।

US Vice President JD Vance Jaipur Schedule

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत आने वाले हैं, वह 23 अप्रैल को जयपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस क्या-क्या काम कैसे और कब करेंगे, इसकी जानकारी सामने आ गई है। जेडी वेंस के जयपुर के दौरे का पूरा शेड्यूल सामने आया है। शेड्यूल के अनुसार, जेडी वेंस 23 अप्रैल की दोपहर 1:25 बजे स्पेशल फ्लाइट से आगरा से जयपुर पहुंचेंगे। शहर में उनके स्वागत के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन

सिटी पैलेस का भ्रमण करेंगे जेडी वेंस

जयपुर के दौरे के दौरान जेडी वेंस 23 अप्रैल की दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक शहर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस को घूमेंगे। इसके बाद वह होटल रामबाग पैलेस में विश्राम करेंगे, जहां उनका रात्रि प्रवास रहेगा। इसके बाद 24 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जयपुर से वॉशिंगटन डीसी के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना होंगे।

विज्ञापन

कितना खास है जेडी वेंस का जयपुर दौरा 

माना जा रहा है कि वेंस का यह दौरा भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से काफी अहम है। खासतौर पर सांस्कृतिक और कूटनीतिक के लिहाज से है। सिटी पैलेस भ्रमण के दौरान उनके साथ भारतीय अधिकारियों और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधि भी मौजूद रह सकते हैं।

विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति का जयपुर दौरा 

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी पिछले साल जनवरी 2024 में जयपुर आए थे। यहां उन्होंने आमेर महल और जंतर-मंतर का दौरा किया था। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे। दोनों नेताओं ने हवामहल के सामने चाय भी पी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ