प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब, रो पड़े भक्त, पदयात्रा रुकने से नहीं हुए दर्शन

प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण पदयात्रा रद्द हो गई है। किडनी की बीमारी के चलते उनका डायलिसिस चल रहा है। महाराज के दर्शन न हो पाने से भक्त भावुक हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Premanand Maharaj health update

Premanand Maharaj health update

विज्ञापन

Premanand Maharaj Health Update: प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है। वो इस वजह से 3 दिनों से अपनी पदयात्रा नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से उनके भक्त परेशान हैं। दूर-दूर से लोग उनके दर्शन करने के लिए आए हैं, लेकिन महाराज के दर्शन न हो पाने की वजह से निराशा हाथ लगी। वहीं उनके भक्तों का रो-रोकर बुरा हाल है, हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।  महाराज के दर्शन करने वाले भक्त निराश और भावुक हैं। सभी चाहते हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

क्या हुआ है प्रेमानंद महाराज को

दरअसल प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की बातें सामने आ रही हैं। उन्हें किडनी की बीमारी है जिस वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। महाराज के स्वास्थ्य को लेकर खबर आ रही है कि  उनका डायलिसिस चल रहा है। जिस वजह से वो इस हालत में नहीं हैं कि पदयात्रा के लिए आ सकें।

विज्ञापन

भक्त हुए भावुक

महाराज के दर्शन करने आए भक्त बहुत ही भावुक हो रहे हैं और उनकी तबीयत जल्दी ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। एक भक्त ने बताया कि अभी 3 दिन से महाराज की तबीयत ठीक नहीं है इस वजह से वो पदयात्रा करने नहीं आ पा रहे हैं। इतना कहते हुए वो भावुक हो पड़ा और रोने लगा। उसने कहा कि मैं उनके स्वास्थ्य के लिए मनोकामना कर रहा हूं कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

महाराज की एक झलक पाने को आतुर भक्त

वहीं राजस्थान से आई एक भक्त का तो बुरा हाल है वो तीन दिनों से प्रेमानंद महाराज के दर्शनों की इच्छा लिए हुए बैठी है और कहती है कि वो एक झलक उन्हें देखना चाहती है। दरअसल बुधवार रात को महाराज के सेवादारों ने पदयात्रा न होने की घोषणा की थी और बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इस खबर से हजारों भक्तों का दिल टूट गया और वो वापस लौट गए। हालांकि कुछ भक्त अभी भी इस आशा में इंतजार कर रहे हैं कि जल्द महाराज के दर्शन होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ