Rajasthan Vidhan Sabha Update: हिंडनबर्ग पर बोले राठौड़ - हाथी के दांत खाने के अलग, दिखाने के अलग
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Vidhan Sabha Update: विधानसभा में सोमवार से बजट पर बहस शुरू हुई। बजट पर बहस में भाग लेते हुए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अडाणी मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वहीं अडाणी है जिसे कोयले का सिंगल टेंडर दिया गया। प्रोक्योरमेंट एक्ट की धज्जियां उड़ाकर सबसे महंगा काेयला खरीदा गया।
राठौड़ यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि आपकी भी मजबूरियां हैं, एआईसीसी को फंड भेजना पड़ता है, उसी की वजह से यह हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अडाणी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अडाणी को जमीन देने का काम किया है। राठौड़ ने कहा कि हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ ओर। जमीन लुटाना बंद करो।
https://twitter.com/Rajendra4BJP/status/1625150158886555648?cxt=HHwWgMDS8bDd2I0tAAAA
उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अडाणी को 2019 में फतेहपुर में 9000 बीघा, 2020 में 25 हजार बीघा, 2022 में जैसलमेर जिले में 400 बीघा, मोहनगढ़ में 38 हजार बीघा, फतेहगढ़ में 13 हजार बीघा जमीन दी गई। 75 हजार बीघा जमीन कैबिनेट अप्रूवल में पड़ी है, 74 हजार बीघा जमीन राजस्व मंत्री के पास पेंडिंग पड़ी है।
बहस के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस विधायक रघु शर्मा ने एक-दूसरे पर चुटकी ली। राठौड़ ने रघु शर्मा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये जिस अंदाज में मुझे घूरते हैं तो मैं कांपने लगता हूं, ये तो सभापति का संरक्षण है, इसलिए मैं बोल पा रहा हूं अन्यथा इनके रहते बोल नहीं पाता। बता दें कि दोनों राजस्थान यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ा करते थे। सदन में कई बाद दोनों के बीच हंसी मजाक चलता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: