राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने रेड मारकर विला में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गोवर्धन विलास पुलिस थाने और स्पेशल रेड टीम ने छापा मारकर 11 लड़कियों को रेस्क्यू किया। दलाल को गिरफ्तार किया और कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया। वहीं कुछ कमरों में ग्राहक मौज करते मिले, जिन्हें पकड़कर पुलिस थाने ले गई। डमी ग्राहक भेजकर इस रैकेट का पर्दाफाश किया गया।
जांच में पता चला कि दलाल का नाम ओम प्रकाश जैन है। रेस्क्यू की गई लड़कियां मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और आगरा से बुलाई गई थीं। मुखबिर ने विला में देह व्यापार होने की सूचना पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि अमीर घरानों के लड़के मोटी रकम देकर यहां मौज मस्ती करने आते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने रेड मारी। DSP सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने रेड की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें:हंसते-हंसते जल्लाद को ले गए ‘यमराज’, गाजीपुर में हुए हादसे का वीडियो वायरल
डमी ग्राहक भेजकर की गई डील
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दलाल ओम प्रकाश जैन के खिलाफ पहले भी 2 के दर्ज हैं। दोनों केस देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में दर्ज हैं और वह जमानत पर चल रहा है। फिर भी वह देह व्यापार का धंधा कर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए गोवर्धन विलास थानाधिकारी दिलीप सिंह और स्पेशल टीम प्रभारी श्याम सिंह रत्नू ने प्लानिंग बनाई। उनकी टीम वैदेही विहार जोगी तालाब स्थित एक विला में पहुंची। यहां एक पुलिसवाले को डमी ग्राहक बनाकर भेजा गया।
ओम प्रकाश ने डमी ग्राहक को लड़की पसंद कराई और पैसों की डील की। उसने डमी ग्राहक को लड़की के साथ कमरे में भेज दिया। जैसे ही डील हुई, पुलिस टीम रेड मारने पहुंच गई। पुलिस को देखकर विला के अंदर हड़कंप और अफरातफरी मच गई। पुलिस ने भागने की कोशिश करते शांति नगर सविना निवासी ओमप्रकाश जैन को दबोचा। महिला पुलिस टीम ने लड़कियों को काबू किया। कमरों में जो लड़के थे, उन्हें भी दबोचकर जांच की गई। मामले में आगामी कार्रवाई करके केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:शादी के 14वें दिन ‘मुस्कान’ बनी प्रगति के साथी गिरफ्तार, औरैया के दिलीप केस में आया नया मोड़
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines