हंसते-हंसते जल्लाद को ले गए 'यमराज', गाजीपुर में हुए हादसे का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जल्लाद की मौत होने का वीडियो सामने आया है। वह इंस्टाग्राम रील बनाते हुए गिर गया और उसकी जान चली गई। इस घटना की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। हादसे का वीडियो देखकर कहेंगे कि मौत कहीं से भी और कैसे भी आ सकती है।

Ghazipur Jallaad Video Viral

मौत कहीं से भी और कैसे भी आ सकती है, इसका जीता जागता उदाहरण इस वीडियो को देखकर मिल जाएगा। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से यह वीडियो आया है, जिसमें देख सकते हैं कि एक शख्स अपने ई-रिक्शा की छत पर खड़े होकर डांस कर रहा था। वह शराब के नशे में धुत है। एक शख्स उसकी वीडियो बना रहा है। वह उसकी इंस्टाग्राम रील बना रहा था कि अचानक शख्स छत से गिर गया। गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। उसके अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पहली जांच में ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पोस्टमार्टम हॉउस के आउट सोर्सिंग कर्मचारी चंद्रशेखर के रूप में हुई, जिसे इलाके के लोग ‘जल्लाद’ के नाम से जानते थे। उसकी मौत होने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों ने बताया कि उसे रील्स बनाने का शौक था और वह रील उसके जीवन की अंतिम रील साबित हुई। किस्मत देखिए कि चंद्रशेखर का पोस्टमार्टम उसकी मोर्चरी में हुआ, जहां वह नौकरी करता था। देखिए हादसे का वीडियो…

विज्ञापन

2 शादियों से 2 बेटे

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चंद्रशेखर नशे में धुत था। वह ई-रिक्शा के ऊपर खड़े होकर इंस्टाग्राम रील बनवा रहा था। वह गाने पर नाच रहा था कि अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह मुंह के बल नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वह पोस्टमार्टम हाउस में साफ-सफाई का काम करता था। डॉक्टरों की उनके कामों में भी मदद करता था। उसकी 2 शादियां हुई थीं। बड़े बेटे के 4 बच्चे हैं। छोटा बेटी दिल्ली में रहता है। दोनों बेटे पिता की मौत होने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ