---विज्ञापन---

शादी के 14वें दिन ‘मुस्कान’ बनी प्रगति के साथी गिरफ्तार, औरैया के दिलीप केस में आया नया मोड़

दिलीप हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा है, जिन्होंने दिलीप की हत्या करने में प्रगति का साथ दिया था। उत्तर प्रदेश के औरैया में वारदात अंजाम दी गई थी और शादी के 14 दिन बाद ही दिलीप को मार दिया गया था।

(अवधेश मिश्रा, औरैया)

उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए दिलीप यादव हत्याकांड में शामिल 2 आरोपियों को आज पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने एनकाउंटर करके 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सहार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति जनपद औरैया के ही रहने वाले हैं, जिनके नाम दुर्लभ उर्फ पिंटू और शिवम हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी था। मुठभेड़ के दौरान दोनों व्यक्तियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने इस मामले में बयान दिया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा थे। दिलीप हत्याकांड में आरोपी पत्नी प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग, सुपारी किलर रामजी नागर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। 2 अन्य आरोपी भी आज दबोच लिए गए। प्रगति ने शादी के 14 दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर पति दिलीप यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों से 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

प्रेम प्रसंग में हुई दिलीप की हत्या

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि दिलीप यादव की हत्या मेरठ के सौरभ राजपूत की तरह ही प्रेम प्रसंग हुई है। प्रगति शादी से पहले ही अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव के साथ संबंध में थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने प्रगति की शादी दिलीप से करा दी। इससे वह खुश नहीं थी, इसलिए उसने अनुराग के साथ मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर दिलीप की सुपारी दी और  उसकी हत्या करवाकर शव ठिकाने लगवा दिया।

---विज्ञापन---

सुपारी के लिए पैसे कहां से दिए?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रगति ने सुपारी के लिए पैसे मुंह दिखाई में मिले शगुन से जुटाए थे। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह ससुराल आई थी तो उसे रिश्तेदारों ने मुंह दिखाई में पैसे दिए थे। शगुन के सभी पैसे मिलाकर करीब एक लाख रुपये इकट्ठे हुए थे, जो उसने सुपारी में दे दिए।

First published on: Mar 28, 2025 11:32 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola