राजस्थान में ट्रक और जीप की टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत

Rajasthan Road Accident: डूंगरपुर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 8 घायल हो गए है।

image - 2023-10-15T170442.671

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 8 घायल हो गए है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

टक्कर के बाद पलटी सवारियों से भरी जीप

ये हादसा डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर सीमा के पास नेशनल हाइवे नंबर 48 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर एक ट्रक और सवारियों से भरी क्रूजर जीप के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इनती तेज थी कि क्रूजर जीप पलट गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद भी ट्रक आगे चलती रही क्रूजर जीप को रौंद दिया। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, वहीं 8 लोग घायल गए है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस 

इस हादसे की जानकारी देते हुए बिछीवाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी मदनलाल ने बताया कि दुर्घटना रतनपुर सीमा के पास हुई है। हादसे में मरने वाले सातों लोगों की जान चली गई। 8 लोग घायल गए, घायलों में भी 3 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए डूंगरपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

ओवरलोडेड थी टीप

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूजर जीप यात्रियों से ओवरलोडेड थी। सवारी इतनी ज्यादा थी कि लोग जीप के ऊपर बैठे हुए थे। हादसे में मारे गए लोगों ज्यादातर लोग वो थे जो जीप के ऊपर बैठे हुए थे। खबरों की माने तो हादसे का कारण ट्रक का ब्रेक होना है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ