Rajasthan police leave policy: राजस्थान में विधानसभा का सत्र चल रहा है। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने से जुड़ा एक प्रश्न पूछा गया। इस पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का फिलहाल कोई प्रस्ताव उनके समक्ष विचाराधीन नहीं है। विधानसभा में जवाब देते हुए बेडम ने कहा कि पुलिसवालों को बाकी के सभी सरकारी कर्मचारियों की तुलना में साल में 15 की बजाय 25 छुट्टियां दी जा रही है। पुलिसवालों को दी जाने वाली छुट्टियां बाकी राज्यों की तुलना में राजस्थान में सबसे ज्यादा है। ऐसे में हर सप्ताह अवकाश दिया जाना संभव नहीं है।
साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था की थी-कांग्रेस
गृह राज्य मंत्री के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था की थी। राजस्थान के एक थाने में इसे लागू भी किया गया था। जोकि काफी सफल रहा था। ऐसे में सरकार को इसे सभी थानों में लागू करना चाहिए।
इस पर गृह राज्य मंत्री बेडम ने पलटवार करते हुए कहा कि यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक थाने में लागू की गई थी। पुलिस का काम ही ऐसा है उन्हें हर रोज 24 घंटे मुस्तैद रहना पड़ता है, ऐसे में साप्ताहिक अवकाश दिया जाना संभव नहीं है।
पुलिसवालों की उम्मीदों को लगा धक्का
सरकार के विधानसभा में इस जवाब से सूबे में काम कर रहे राजस्थान पुलिस के 1,10,153 कर्मचारियों को धक्का लगा है।जानकारी के मुताबिक इनमें 195 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 876 राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी शामिल है । इसके अलावा, 4661 उप निरीक्षक, 12056 सहायक उप निरीक्षक, 21116 मुख्य आरक्षी और 75625 आरक्षी भी लंबे वक्त से अपने लिए साप्ताहिक का अवकाश की मांग कर रहे थे और सरकार के इस बजट से होने काफी उम्मीदें भी थी।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, होली से पहले हीटवेव का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की थी शुरुआत
राजस्थान पुलिस के डीजीपी जब उमेश मिश्रा थे तो उन्होंने प्रदेश के हर जिले के एक थाने से साप्ताहिक अवकाश का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की बात कही थी। अजमेर जिले में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, अक्टूबर 2023 से यह सुविधा बंद है और अभी तक इसे फिर से चालू नहीं किया गया है। साप्ताहिक अवकाश के पीछे तर्क यह दिया गया था कि पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सौहार्द विकसित हो। इस योजना के तहत, कॉन्स्टेबलों को रात्रि ड्यूटी के बाद अगले दिन अवकाश दिया जाना था।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines