जयपुर में सोफिया स्कूल ने छात्रों को होली के रंग लाने पर रोक लगाई, शिक्षामंत्री बोले- 'CBSE में शिकायत करेंगे'

Jaipur school Holi controversy: राजस्थान के जयपुर स्थित सोफिया स्कूल ने छात्रों को होली के रंग स्कूल लाने पर रोक लगाई है। स्कूल प्रशासन ने कहा कि यह आदेश छात्रों को सुरक्षित माहौल देने के लिए दिया गया है।

Jaipur Sophia School Holi Ban

Jaipur Sophia School Holi Ban

विज्ञापन

Jaipur Sophia School Holi Ban: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोफिया स्कूल में होली के दौरान छात्रों को गुलाल या रंग न लाने के निर्देश पर बवाल हो गया है। इसके पीछे स्कूल प्रशासन ने सुरक्षित और सकारात्मक माहौल बनाए रखने को वजह बताया है। इसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह आदेश सांप्रदायिक है। इसको दिल्ली में सीबीएसई बोर्ड को शिकायत की जाएगी।

स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को भेजे मैसेज में कहा कि होली के त्योहार पर हम छात्रों से अनुरोध करते हैं कि वे होली के रंग स्कूल में न लाएं। यह कदम सभी छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। यदि किसी छात्र या छात्रा के पास होली का रंग मिला तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

आदेश धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है

स्कूल प्रशासन का यह मैसेज वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह निर्देश सांप्रदायिक है। उन्होंने कहा कि होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है। इसे रोकना गलत है। स्कूल के इस फैसले के खिलाफ हम सीबीएसई में शिकायत करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल का यह आदेश धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है। वहीं इस मामले में स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह फैसला परीक्षाओं के दौरान अनुशासन और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। न कि किसी की धार्मिक भावना को आहत करने के लिए उठाया गया है।

इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इस फैसले को व्यावहारिक मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला बता रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें सीबीएसई के आदेश पर टिकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ