राजस्थान में अनोखी शादी: गोशाला में नवयुगल ने लिए सात फेरे 

rajasthan news, gaushala, marriage

गोशाला में शादी

विज्ञापन
जालोर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्ट: राजस्थान में एक अनोखी शादी हुई है। यह शादी जालोर की विश्वप्रसिद्ध पथमेड़ा गोशाला की सिरोही जिले में स्थित नंदगांव गोशाला में हुई। यहां नवयुगल ने गोशाला में शानदार मंडप सजाकर वहां 11 हजार गोवंश के बीच पारंपरिक तरीके से पूरे रस्मो रिवाज़ के साथ 7 फेरे लिए।

गो आधारित संस्कृति को पुनर्जीवित किया

परिजनों का दावा है कि उन्होंने ऐसा करके प्राचीन काल की गो आधारित संस्कृति को पुनर्जीवित किया है और उसकी इस कोशिश के बाद अब गोशाला भी डेस्टिनेशन वेंडिंग वेन्यू की सूची में शामिल हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा के व्यवसायी कोठारी परिवार ने शादी समारोह का गौशाला परिसर में आयोजन किया।

गायों के प्रति आस्था 

परिजनों के अनुसार व्यवसायी अशोक कुमार-सुशीला देवी की गौशाला और गायों के प्रति शुरू से ही आस्था रही है। ऐसे में उनके बेटे विशाल और पूर्विता की यहां शादी करवाने के दोनों के ही परिवार वालो ने फैसला लिया। शादी समारोह परंपरा के अनुसार पूरे तीन दिन तक चला। गोशाला में 11 हजार से अधिक गोवंश के बीच में इस जोड़े ने धूमधाम से शादी रचाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ