Rajasthan News: कोटा में झालावाड़ रोड़ पर अचानक एक चलती कार में रविवार सुबह आग लग गई। घटना के वक्त कार में चार लोग सवार थे जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की वजह से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

विज्ञापन

दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे चारों युवक

कार मालिक ने बताया कि वह गंगाईचा में अपने रिश्तेदारों के साथ दर्शन करने गया था। वहां से वे दर्शन कर वापस अपने घर महावीर नगर लौट रहे थे। इस दौरान झालावाड़ रोड़ पर ईएसआई अस्पताल के सामने अचानक कार के बोनट से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे।

विज्ञापन

समय रहते कार से उतरे चारों युवक

अचानक लगी आग से कार में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते चारों लोग कार से उतर गए और बड़ा हादसा होने से बच गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ