Rajasthan News: जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक जारी, आज हो सकता है नये नेता प्रतिपक्ष का ऐलान

Rajasthan BJP

Rajasthan News: राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले दोनों ही दलों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। रविवार को बीजेपी के नयनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी विधायकों की बीजेपी मुख्यालय में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

हाईकमान ले चुका निर्णय

पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान नेता प्रतिपक्ष को निर्णय ले चुका है। आज विधायक दल की बैठक के बाद राजस्थान बीजेपी को नया नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष मिल जाएगा। इसके साथ ही आने वाले चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश के आला नेताओं ने की थी बैठक

जयपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम और जयपुर प्रांत के प्रचारक बाबूलाल की सेवा भारती भवन में बैठक हुई थी। इस बैठक में संगठन में बदलाव और नेता प्रतिपक्ष को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद प्रभारी अरूण सिंह ने कहा था कि दो दिन में नये नेता प्रतिपक्ष को लेकर निर्णय कर लिया जाएगा।

बता दें कि बीजेपी ने 12 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बना दिया था। इसके बाद से ही राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ