Rajasthan News: 2 करोड़ की रिश्वत मांगने वाली ASP दिव्या मित्तल हिरासत में, जानें क्या है पूरा माजरा
Edited By Amit Kasana

दिव्या मित्तल
Edited By Amit Kasana

दिव्या मित्तल
Rajasthan News: 2 करोड़ की रिश्वत मांगने वाली ASP दिव्या मित्तल को जयपुर एसीबी ने सोमवार को हिरासत में ले लिया है। एएसपी ने नशे की तस्करी के एक मामले में दलाल के जरिए 2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। जयपुर एसीबी ने एसओजी अजमेर की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल और एक बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजस्थान पुलिस की एडिशनल SP दिव्या मित्तल को ACB ने हिरासत में लिया
NDPS केस में नाम हटाने के एवज में 2 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप #Rajasthan pic.twitter.com/Aahz5weDoK
— News24 (@news24tvchannel) January 16, 2023
इससे पहले ASP दिव्या मित्तल के उदयपुर के चिकलवास इलाके में बने नेचर हिल रिसोर्ट में एसीबी ने जांच अभियान चलाया। यहां एसीबी की टीम ने रिसोर्ट के लेनदेन की जांच पड़ताल की। दिव्या मित्तल ने रिश्वत की राशि में आला अधिकारियों को हिस्सा देने का भी आरोप लगाया है। इस बयान को लेकर भी एसीबी जांच कर रही है।
Jaipur, Rajasthan | Anti-Corruption Bureau (ACB) today arrested Addl SP of Special Operations Group (SOG) for demanding a bribe of Rs 2 crores from a man to remove his name from a case registered under Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act: BS Shekhawat, Addl SP, ACB pic.twitter.com/hUzPBxGafy
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 16, 2023
बता दें 2 साल पहले अजमेर में करीब 11 करोड रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ी गई थी। इस मामले में रामगंज और अलवर गेट थाना पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए थे, एक के बाद एक जांच अधिकारी बदलने के बाद मामला एसओजी को सौंपा गया था। इस मामले में एएसपी पर 2 करोड़ का रिश्वत मांगने का आरोप है। मांडवाली के बाद मामला 50 लाख रुपये में तय हुआ था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: