Video: वड़ोदरा यूनिवर्सिटी कैम्पस में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल
Edited By Amit Kasana

नमाज पढ़ती छात्रा
Edited By Amit Kasana

नमाज पढ़ती छात्रा
वड़ोदरा से ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट: वड़ोदरा शहर की मशहूर एमएस यूनिवर्सिटी में एक के बाद एक नमाज पढ़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच एक बार फिर एक मुस्लिम लड़की ने नमाज अदा की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एमएस यूनिवर्सिटी के बॉटनी डिपार्टमेंट ऑफ साइंस फैकल्टी का है।
और पढ़िए –पंजाब के सीएम ने किया जेल में औचक निरीक्षण, इन 5 बदलावों के दिए आदेश
इससे पहले एमएस यूनिवर्सिटी के सुस्कृत विभाग के बाहर दो लोगों के नमाज अदा करने का वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर छात्र भड़क गए थे। अब फिर यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने की घटना हुई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस मामले में विश्वविद्यालय तंत्र क्या कदम उठाएगा।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में लड़की को हाई पावर डिसिप्लिनरी कमेटी के सामने पेश किया जाएगा और पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने के लिए किसी को जगह नहीं दी जाती है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: