Rajasthan News: प्रदेश के 593 मंदिरों के लिए आवंटित हुए इतने करोड़ रुपए, अब 40 हजार बुजुर्गों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का लाभ

Rajasthan News
विज्ञापन

Rajasthan News: देवस्थान विभाग मंत्री शकुंतला रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग भवन में विभिन्न विषयों पर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा में नागरिकों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार कर दी गई है। जिसमें 4 हजार यात्री हवाई जहाज से तथा 36 हजार यात्रियों को ट्रेन से तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया जाएगा।

तीर्थ यात्रियों के लिए 22 जून से शुरू होगी हवाई यात्रा

रावत ने कहा इस महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत अगले महीने जून से की जाएगी। रेल मार्ग से जाने वाले यात्रियों को 14-15 जून 2023 से व हवाई यात्रा को 22 और 23 जून से शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

Advertisment

बैठक में देवस्थान मंदिरों की बनाई गई शॉर्ट फिल्म को पर्दे पर दिखाकर राजस्थान की पहचान बताने वाले मंदिरों की जानकारी दी गई। देवस्थान मंत्री ने इसे घर-घर तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया।

593 मंदिरों के लिए आंवटित किए 593 लाख रुपए

उन्होंने कहा कि 593 मंदिरों के लिए 593 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं जो मुख्यमंत्री के कथन सेवा ही धर्म है को सार्थक करता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान धर्म नगरी के नाम से जाना जाता है जो आज साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों की रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी जाने की इच्छा को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के माध्यम से साकार किया है।

5 जून से नंदन कानन योजना की होगी शुरुआत

देवस्थान विभाग द्वारा शुरू की गई अति महत्वाकांक्षी नंदन कानन योजना का शुभारंभ 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इसके तहत देवस्थान विभाग के सभी जिलों में जितने भी मंदिर हैं उनमें पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

मंत्री ने इन मंदिरों में बड़, पीपल जैसे पौधे लगाने पर मुख्य रूप से जोर दिया ताकि लुप्त होती हुई चिड़ियाओं और पक्षियों की सुरक्षा हो सके साथ ही प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने वाले पौधों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके।

हर मंदिर में लगेगा मोगरे का पौधा

मंत्री ने अधिकारियों को हर मंदिर में तुलसी के पौधे लगाने का भी आदेश दिया वह उसी के साथ मोगरे का पौधा भी लगाने का निर्देश दिया ताकि मंदिरों में पूजा करने के लिए फूलों की कमी ना हो। अलवर में देवस्थान विभाग का मंदिर एक कमरे में चल रहा था जिसे नए कार्यालय में शिफ्ट करने के लिए मंत्री ने देवस्थान कमिश्नर को निर्देश दिए।

विज्ञापन

इसके साथ ही देवस्थान विभाग के नवीन कैलेंडर को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई जिसमें मंत्री ने देवस्थान मंदिरों के वार्षिक कैलेंडर छपवाने व इन पर देवस्थान विभाग का लोगो छपवाकर कर तिथि अनुसार कार्यक्रम आयोजित करवाने की बात कही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ