बिस्किट के पैकेट में निकले पाकिस्तानी झंडे के गुब्बारे, उर्दू में लिखा मिला यह संदेश

राजस्थान में पाकिस्तानी साजिश देखने को मिली है। राजस्थान के झालावाड़ में कुछ बिस्किट की पैकेट के अंदर पाकिस्तानी झंडे के गुब्बारे मिले है। इससे क्षेत्र की स्थिति बन गई। पुलिस ने बिस्किट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए झालावाड़ से कामेन्दु जोशी की रिपोर्ट।

राजस्थान के झालावाड़ में बिस्किट के पैकेट में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे

राजस्थान के झालावाड़ में बिस्किट के पैकेट में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे

विज्ञापन

राजस्थान में बुधावार को एक अजीब वाख्या देखने को मिला। कुछ बिस्किट के पैकेट से ऐसे गुब्बारे निकले जिसमें पाकिस्तान झंडा छपा था और उर्दू में एक मैसेज लिखा था। इससे लोगों में हडकंप मच गया। मैसेज था- “जश्ने आजादी पाकिस्तान-14 अगस्त”। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिस्किट के पैकेट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तानी झंडे मिलने की घटना पर राष्ट्रवादी संगठनों ने तीखा आक्रोश जताया। संगठनों ने इसे राष्ट्रविरोधी साजिश करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कैसे हुआ खुलासा?

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर में कुछ बच्चे एक किरान के दुकान से बिस्किट खरीद कर लाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे गुब्बारा लेकर हम लोगों को दिखाने आए थे। तब हमें पाकिस्तानी झंडे का पता चला। झंडे में 14 अगस्त लिखा था। इसके अलावा उर्दू में उस पर लिखा था कि जश्ने आजादी पाकिस्तान। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे बिस्किट कई दुकानों पर बेचे जा रहे हैं। स्थानीय स्तर लोग अलर्ट हो गए हैं।

Advertisment

मप्र से आए थे बिस्किट

पुलिस ने दुकानदार को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुकानदार ने बताया कि वह मप्र के अलोट के एक व्यापारी से बिस्किट खरीदकर लाया था। पुलिस अलोट से संपर्क कर पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास में है। एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। अलोट में भी पुलिस भेजी है। जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ