Operation Sindoor: जैसलमेर प्रशासन का बड़ा फैसला, रात में नहीं होगी शादी, बारात निकालने को लेकर निर्देश जारी

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन को लेकर सीमावर्ती राज्यों में कई निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में जैसलमेर प्रशासन ने एक बड़ा फैसला किया है, जिसमें सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए कई राज्यों में कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। कई राज्यों में स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है, तो 10 मई तक एयरपोर्ट भी बंद रहेंगे। वहीं, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। अब जैसलमेर प्रशासन ने भी सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जो अगला आदेश आने तक लागू रहेंगे।

क्या निर्देश जारी हुए?

देश के माहौल को देखते हुए जैसलमेर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, जिसमें अगले आदेश तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही शादियों का आयोजन भी दिन में ही किया जाएगा। इसके लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसमें रात को ढोल-बाजे बजाने, बारात निकालने, डीजे बजाने और किसी एक जगह पर लोगों के जमा होने की इजाजत नहीं है। साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था करने की भी अनुमति नहीं मिलेगी। जैसलमेर प्रशासन ने यह फैसला लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

इसके अलावा, राजस्थान के सीमा क्षेत्रों में में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने की भी अपील की गई है।

जोधपुर की शादी का वीडियो वायरल

देशभर में ब्लैकआउट की प्रैक्टिस की गई, जिसमें जोधपुर भी शामिल था। यहां पर शादी का आयोजन हुआ, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने ब्लैकआउट के दौरान अंधेरे में फेरे पूरे किए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अब हालात थोड़े नाजुक हो गए हैं, जिसके चलते इस तरह से रात में शादी की इजाजत नहीं दी जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ