Jaipur Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भाजपा की मंजू शर्मा जयपुर शहर से जीत गई हैं। राजस्थान में पिछले चुनाव के दौरान बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए 25 की 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर भी सालों से बीजेपी का गढ़ रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की राजनीति ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों ने राजस्थान का दौरा किया। इंडिया गठबंधन ने भी राजस्थान का रण जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि इस बार जयपुर से बीजेपी ने मंजू शर्मा को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने प्रताप सिंह खाचरियावास को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
पहले चरण में हुआ था मतदान
जयपुर की सीट पर पहले चरण में ही मतदान करवाए गए थे। पहले चरण में 19 अप्रैल को राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें एक सीट जयपुर भी थी। जयपुर के चुनाव में कुल 63.38 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था। हालांकि ये आंकड़ा पिछले आम चुनाव की तुलना में 5 फीसदी कम था।
3 दशकों में सिर्फ 1 बार हारी बीजेपी
जयपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पिछले तीन दशकों से बीजेपी का दबदबा है। 1989 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गिरधारी लाल भारगव जयपुर से जीते थे। 1989 से 2009 तक गिरधारी लाल भारगव लगातार जयपुर के सांसद रहे। हालांकि 2009 में जयपुर ने पासा पलटा और कांग्रेस के महेश जोशी नए सांसद बन कर उभरे। कांग्रेस के खाते में ये सीट महज पांच साल ही रही। 2014 की मोदी लहर का असर जयपुर पर पड़ा और बीजेपी के रामचरण बोहरा ने यहां से जीत हासिल की। 2019 के आम चुनाव में रामचरण बोहरा दूसरी बार जयपुर के सांसद बने थे।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines