Rajasthan Hindi News: आरएसएस 2025 में अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने वाला है। इसी संबंध में आरएसएस के प्रचारक और विस्तारक तैयारियों में जुटे हैं। अब खबर है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 25 जनवरी को जयपुर आएंगे। वे 5 दिन तक जयपुर में रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बता दें कि संघ के देशभर में 45 प्रांत हैं। संघ प्रमुख 2 साल में एक बार हर प्रांत में अपना प्रवास करते हैं।
800 कार्यकर्ताओं के परिवारों से करेंगे मुलाकात
संघ प्रमुख भागवत 26 जनवरी को जयपुर के जामड़ोली में रहेंगे। इस दौरान झंडा भी फहराएंगे। संघ प्रमुख इस बार जयपुर में 800 कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलेंगे। उनका यह कार्यक्रम 26 जनवरी के दिन ही होगा। संघ प्रमुख परिवारों से मुलाकात के दौरान उन्हें हिंदुत्व के उच्च मूल्यों से अवगत भी कराएंगे। परिवार के बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को आरएसएस की जरुरत और महत्व बताया जाएगा। इसके अलावा उन्हें हिंदुत्व की कोर वैल्यूज जैसे परिवार को एकजुट रखना, परिवार के साथ समय बिताना, परिवार के साथ भोजन करने, कुटुम्ब के बारे में बताएंगे।
100 साल पूरे होने की तैयारियों पर होगा फोकस
संघ प्रमुख के इस दौरे में 27 से 29 जनवरी तक अलग-अलग बैठकें होंगी। इनमें जयपुर प्रांत के खंड स्तर के कार्यवाह, संघ के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें संघ की शाखाओं, संघ से जुड़े रूटीन कामों का ब्यौरा लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही आरएसएस को 100 साल पूरे होने की तैयारियों पर फोकस होगा। बता दें कि संघ को 2025 में 100 साल पूरे होने जा रहे हैं।
और पढ़िए –MP Nikay Chunav Result: 19 निकायों में काउंटिंग जारी, 9 जगहों पर BJP को बहुमत, 3 पर कांग्रेस
शताब्दी वर्ष में करेगा समीक्षा बैठक
संघ परिवार के लोगों की माने तो संघ अपने शताब्दी वर्ष में समीक्षा बैठक करेगा। जिसके तहत यह देखा जाएगा कि संघ आने वाले वर्षों में और क्या-क्या कर सकता है। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण, ग्राम विकास, गौसेवा सहित तमाम मसलों पर 100 साल में क्या बदलाव लाए गए इस पर तैयारी बैठक की जाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines