---विज्ञापन---

MP Nikay Chunav Result: 19 निकायों में काउंटिंग जारी, 9 जगहों पर BJP को बहुमत, 3 पर कांग्रेस

MP Nikay Chunav Result: विपिन श्रीवास्तव। चुनावी साल में सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय चुनावों के रिजल्ट आ रहे हैं। प्रदेश के 5 जिले गुना, बड़वानी, धार, खंडवा और अनूपपुर के 19 नगरीय निकायों में चुनाव की काउंटिंग जारी है। दोपहर 12 बजे तक 12 निकायों के रिजल्ट […]

---विज्ञापन---

MP Nikay Chunav Result: विपिन श्रीवास्तव। चुनावी साल में सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय चुनावों के रिजल्ट आ रहे हैं। प्रदेश के 5 जिले गुना, बड़वानी, धार, खंडवा और अनूपपुर के 19 नगरीय निकायों में चुनाव की काउंटिंग जारी है। दोपहर 12 बजे तक 12 निकायों के रिजल्ट आ गए हैं। इनमें से 9 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

बीजेपी बड़ी जीत की तरफ

अगर 19 निकायों के रिजल्ट को देखा जाए तो बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। 4 नगर पालिका और 5 नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। जबकि कांग्रेस ने 3 नगर परिषद पर जीत हासिल कर ली है। अभी 7 निकायों में काउंटिंग जारी है।

---विज्ञापन---

दिग्विजय सिंह के गढ़ में कांग्रेस आगे

इन चुनावों में सबसे ज्यादा नजर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के राघौघढ़ पर थी। राघौगढ़ में कांग्रेस जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। लेकिन बीजेपी ने भी यहां कुछ वॉर्ड जीते हैं। फिलहाल दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राघौगढ़ में काउंटिंग जारी है। 8 वार्ड के नतीजे आ गए हैं। इनमें से 6 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है।

दरअसल, 19 नगरीय निकाय यानि 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए 20 जनवरी को वोटिंग हुई थी। जिसमें 67 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का ये अंतिम निकाय चुनाव है, इसलिए इसके नतीजों पर सबकी नजर है।

---विज्ञापन---

ये रहे नतीजें

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- बड़वानी
बीजेपी – 14
कांग्रेस – 10
अन्य –

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- राजपुर
बीजेपी – 11
कांग्रेस – 4
अन्य –

---विज्ञापन---

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- खेतीया
बीजेपी – 10
कांग्रेस – 4
अन्य – 1

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- पलसूद
बीजेपी – 4
कांग्रेस – 7
अन्य – 4

---विज्ञापन---

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- अंजड
बीजेपी – 11
कांग्रेस – 2
अन्य – 2

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- पानसेमल
बीजेपी – 11
कांग्रेस – 2
अन्य – 2

---विज्ञापन---

नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- सेंधवा
बीजेपी – 19
कांग्रेस – 4
अन्य –

(crmgco.com)

---विज्ञापन---
First published on: Jan 23, 2023 01:11 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola