Rajasthan Hindi News: आरपीएससी पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को जेडीए ने नोटिस जारी किया है। मास्टरमाइंड के अलावा एक और भवन मालिक अनिल अग्रवाल को भी नोटिस भेजा गया है। (Rajasthan Hindi News) जेडीए ने भवन तोड़ने के लिए खर्च हुई राशि देने के लिए कहा है। जेडीए ने यह राशि 7 दिन में देने के लिए कहा है।
जेडीए ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
जेडीए के प्रावधानों के अनुसार अगर कोई अवैध निर्माण तोड़ा जाता है तो उसे तोड़ने पर खर्च होने वाली राशि अतिक्रमण कर्ता से वसूली जाती है। जेडीए ने अपने नोटिस में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। (Rajasthan Hindi News) जेडीए ने 9 जनवरी को पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पर कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग को गिरा दिया था। बता दें कि सारण का घर तोड़ने के लिए जेडीए को लगभग 19 लाख रुपए का खर्च आया था। इसी खर्च की वसूली के लिए जेडीए ने यह नोटिस जारी किया है।
कोचिंग संस्थान के मालिक को भी नोटिस
जेडीए ने गुर्जर की थड़ी पर संचालित एक कोचिंग संस्थान पर बुल्डोजर चलाया था। बिल्डिंग तोड़ने के लिए खर्च हुए पैसे के लिए कोचिंग संस्थान के मालिक को लगभग 9 लाख रुपए का नोटिस दिया है। जेडीए ने यह राशि 7 दिन में देने के लिए कहा है।
और पढ़िए –Nirmal Choudhary: अरविंद जाजड़ा बोले- निर्मल चौधरी हिस्ट्रीशीटर और गुंडों के पांव में धोक देता है
ये है मामला
राजस्थान में 24 नवंबर को आरपीएससी टीचर भर्ती का पेपर होना था। एग्जाम वाले दिन उदयपुर में 40 स्टूडेंट्स बस में पेपर साॅल्व करते पकड़े गए थे। पेपर लीक होने के बाद आरपीएससी पेपर रद्द कर दिया था। इसके बाद छात्रों ने जोधपुर, जयपुर, अजमेर सहित कई शहरों में प्रदर्शन भी किया था। बता दें कि इस मामले में अब तक 55 लोगों को एसओजी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं सरकार ने कार्रवाई करते हुए पेपर लीक मामले में 4 सरकारी कर्मचारियों को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
20 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines