Rajasthan: राजस्थान में पूर्व आरएलपी नेता सुमन बेनीवाल की उनके पति रमेश बेनीवाल ने पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जोधपुर डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पति सुमन के खाना नहीं देने से नाराज था। हत्या के बाद आरोपी पति पूरी रात मृत पत्नी के पास बैठा रहा। इस दौरान उसने अपने बहनोई को फोन किया और हत्या की बात कबूल की।
हत्या कर पत्नी के पास बैठा रहा आरोपी
डीसीपी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि ये वारदात जोधपुर के माता का थान इलाके की है। शुक्रवार रात को जोधपुर में रहने वाले बेनीवाल दंपत्ति के बीच किसी मुद्दे पर बहस हो गई। इस दौरान गुस्से में आकर आरोपी रमेश ने पत्नी के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी पति पूरी रात पत्नी के पास बैठा रहा।
उसने हत्या की जानकारी ओसियां में रहने वाले बहनोई को भी दी। देर रात बहनोई समेत उसके अन्य परिजन घर पहुंचे लेकिन आरोपी ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने दरवाजा खोला।
आरएलपी की पूर्व जिलाध्यक्ष थीं महिला
डीसीपी दुहन ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। सुमन की हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया गया है। मौके से पुलिस और एफएसएल की टीम ने सबूत भी जुटाए हैं। आरोपी के बहनोई ने पुलिस को बताया कि उसके पास रात में रमेश का फोन आया कि उसने अपनी पत्नी सुमन की हत्या कर दी है क्यांेकि उसने खाना देने से मना कर दिया। वहीं सुमन पहले पंप पर काम करती थी और बाद में आरएलपी में शामिल हो गई।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
14 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines