Rajasthan: जोधपुर एयरपोर्ट पर Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की मौत, बेटा बोला- नहीं थी कोई बीमारी

Emergency Landing In Jodhpur, Woman Died In Flight, Jodhpur Airport, Indigo Flight, Rajasthan News

बेटा मीर फूट फूटकर रोता रहा। मौके पर मौजूद स्टॉफ ने गाड़ी का इंतजाम करते हुए शव के साथ उनके बेटे को श्रीनगर रवाना किया।

Rajasthan: सऊदी अरेबिया से कश्मीर जा रही एक महिला की मंगलवार को इंडिगो फ्लाइट के भीतर अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर फ्लाइट की राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। महिला को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एडमिट होने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

महिला के साथ उसका बेटा भी सफर कर रहा था। उसका कहना है कि उनकी मां को कोई बीमारी नहीं थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव बेटे को सौंप दिया गया है। घटना के बाद फ्लाइट ने 1 घंटे 25 मिनट पर फिर उड़ान भरी। यह घटना सुबह साढ़े 10 बजे की है।

विज्ञापन

सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे मां-बेटे

जम्मू-कश्मीर के अमीनाबाद तरल निवासी मीर मुजफ्फर बिजनेसमैन हैं। वह अपनी मां मिसरा (60 साल) के साथ सऊदी अरेबिया गए थे। उन्होंने अपने देश लौटने के लिए सऊदी अरेबिया से नई दिल्ली से फ्लाइट ली थी। इसके बाद वे नई दिल्ली से श्रीनगर कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए जाते।

विज्ञापन

हालत देख पायलट ने लिया इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला

मीर ने बताया, फ्लाइट में उनकी मां मिसरा की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। सीने में तेज दर्द होने लगा। उन्होंने स्टॉफ को पूरी बात बताई तो इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। इसके बाद फ्लाइट को जोधपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। तत्काल मिसरा को रेजिडेंसी रोड स्थित गोयल अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

बेटा बोला- सोचा नहीं था कि मां की लाश लेकर लौटूंगा

डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। बेटे का कहना है कि उनकी मां को कोई बीमारी नहीं थी। खुशी-खुशी यात्रा पर गए थे। लेकिन सोचा नहीं था कि लौटूंगा तो मां की लाश लेकर आऊंगा। बेटा मीर फूट फूटकर रोता रहा। मौके पर मौजूद स्टॉफ ने गाड़ी का इंतजाम करते हुए शव के साथ उनके बेटे को श्रीनगर रवाना किया।.

विज्ञापन

(जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ