Ajmer Viral Video: कपल ने बाइक पर किया राेमांस भरा स्टंट, जानें कैसे खुलेआम हुआ प्यार का इजहार, देखें VIDEO

Rajasthan Viral Video, Ajmer Couple Video, Viral Video, Ajmer Police, Ajmer Traffic Police Ajmer, Ajmer Video

थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

Ajmer Viral Video: आज से वैलेंटाइन डे वीक शुरू हो गया है। पहला दिन Rose Day है। यानी लोग गुलाब के फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन Rose Day से एक दिन पहले राजस्थान के अजमेर (Ajmer Viral Video) में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। 52 सेकेंड के कुल 5 वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक युवक बाइक चला रहा है, तो वहीं युवती आगे की तरफ पीछे मुंह करके बैठी है।

विज्ञापन

वीडियो में कपल बाइक पर बांहों में बांह भरे अपने प्यार का इजहार करते हुए Stunt कर रहा है। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच के लिए टीम बनाई गई है। पुष्टि होने पर नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

देखें VIDEO…

विज्ञापन

पुष्कर रोड का है वीडियो

वीडियो अजमेर शहर के पुष्कर रोड का है। वीडियो में एक युवक और युवती मोटरसाइकिल पर खुलेआम रोमांटिक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रात के अंधेरे में गाड़ियों की हेडलाइट की रोशनी में ये स्टंट जिसने देखा, हैरान रह गया। इस वीडियो में युवक बाइक चला रहा है। एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी है। युवती बाइक चला रहे युवक की बाहों में बाहें डाले है। ये स्टंट और भी रोमाचंक तब होता है, जब युवती बाइक पर मूव करती है। कभी युवक के गले लगती है, तो कभी ब्रेकर पर संभलती नजर आती है।

छत्तीसगढ़ में भी आया था ऐसा मामला

बता दें कि हाल ही ऐसा ही एक वीडियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आया था। तब बाइक पर रोमांस करते कपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस लड़की और लड़के का पता लगा रही

अजमेर पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जल्द ही कानून कार्रवाई कर सकती है। पुलिस के अनुसार बाइक के नंबरों के आधर पर स्टंट करने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है। युवक के साथ युवती कौन है? युवक कहा रहता है? दोनों के इस वीडियो को किसने फिल्माया? ये तमाम सवाल अभी पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। बता दें कि ट्रैफिक नियमों के आधार पर इस तरह के वीडियो पर पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ