Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां अपने-अपने संगठन को दुरूरत करने में जुटी है। सोमवार को इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कार्याकारिणी के पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने 48 महासचिव, 21 उपाध्यक्ष, 121 सचिव बनाए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी की एक और लिस्ट जल्द ही आलाकमान जारी करेगा।
हालांकि आलकमान द्वारा जारी की गई सूची में पायलट और गहलोत गुट में संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। पायलट समर्थक नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है। उधर डोटासरा समर्थकों को कार्यकारिणी में जगह मिली है।
इन 21 नेताओं को बनाया उपाध्यक्ष
डॉ जितेंद्र सिंह, नसीम अख्तर इंसाफ, गजराज खटाना, हाकम अली खान, घनश्याम मेहर, भरतराम मेघवाल, जगदीश चंद्र जांगिड़, मंजू मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, हीरालाल दरांगी, हंगामी लाल मेवाड़ा , कैलाश मीणा, रतन देवासी, रामविलास चौधरी, रमेश खंडेलवाल, सुनील शर्मा, जगतार सिंह कंग, समरजीतसिंह , रफीक मंडेलिया, राजकुमार जयपाल और दर्शन सिंह।
https://twitter.com/GovindDotasra/status/1678437104467202048
इन 25 नेताओं को बनाया गया जिलाध्यक्ष
श्रीगंगानगर में अंकुर मगलानी, बांसवाड़ा में रमेश पांडेय, भीलवाड़ा से अक्षय त्रिपाठी, डूंगरपुर में वल्लभराम पाटीदार, बीकानेर ग्रामीण से बिशना राम सियाग, बूंदी से सीएल प्रेमी, चित्तौड़गढ़ से भेरूलाल चौधरी,चूरु से इंद्राज खीचड़, भरतपुर में दिनेश सूपा, धौलपुर में साकेत बिहारी शर्मा, हनुमानगढ़ सुरेंद्र दादरी को जिलाध्यक्ष बनाया है।
पाली में अजीज दर्द, सिरोही में आनंद कुमार जोशी,सवाई माधोपुर में गिरिराज सिंह गुर्जर, प्रतापगढ़ में भानु प्रताप सिंह,टोंक में हरी प्रसाद बैरवा,उदयपुर शहर में फतेह सिंह राठौड़ और उदयपुर ग्रामीण में कचरू लाल चौधरी, जयपुर शहर में आरआर तिवारी, जयपुर ग्रामीण में गोपाल लाल मीणा, जालौर में भंवरलाल मेघवाल, झुंझुनू में दिनेश सुंडा, करौली में शिवराज मीणा, कोटा शहर में रविंद्र त्यागी, कोटा ग्रामीण में भानु प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines