Rajasthan Crime: जयपुर में तीन युवकों ने दोस्त की हत्या कर दी। मर्डर के बाद शव को कॉलोनी में छोड़कर भाग गए। मामला शास्त्रीनगर इलाके का 22 फरवरी का है। इसका 6 अप्रैल को वीडियो सामने आया। वीडियो में युवक बॉडी बाहर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को युवक के भाई ने दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज कराया।
22 फरवरी को की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर निवासी मृतक के भाई विजय शर्मा (38) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके भाई अजय शर्मा (32) हत्या की गई है। रिपोर्ट में अजय के दोस्त मुकेश उर्फ सांवरमल शर्मा (32), साकिर (32) और कुणाल धानका (22) पर मर्डर का आरोप लगाया। तीनों शास्त्री नगर के रहने वाले हैं।
और पढ़िए – Jaipur News: रितिक बाॅक्सर की पुलिस को चुनौती, हम भी चाहते तो किसी को गोली मार सकते थे…
मृतक के भाई विजय शर्मा ने बताया अजय बैंक से फाइनेंस करवाने का काम करता था। अजय कमीशन के रुपए तीनों दोस्त पर खर्च कर देता था। कभी-कभी रुपए देने से मना करने पर मृतक के दोस्त गाली गलौज भी करते थे।
3 घंटे तक सड़क पर पड़ी रही लाश
विजय शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी की शाम करीब 6.30 बजे अजय घर आया था। खाना खाने के बाद मंदिर के सामने जाकर बैठ गया था। इसके बाद अजय को तीनों आरोपी अपने साथ कुणाल के घर ले गए थे। करीब 3 घंटे बाद उसकी लाश कॉलोनी की सड़क पर पड़ी थी। कॉलोनी वालों की सूचना पर पड़ोसी नंदकिशोर अग्रवाल को लेकर वह कुणाल के घर के पास पहुंचा था।
और पढ़िए – Jaipur News: आमेर के कुंडा में पेड़ से लटका हुआ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
पता चला कि अजय को ई-रिक्शा में डालकर घर भेज दिया था। घर जाकर देखा तो अजय कुछ बोल नहीं रहा था। उसका चेहरा नीला हो रखा था। शरीर पर खरोंच के निशान थे। उसे तुरंत कावंटिया हॉस्पिटल ले गएए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने 23 फरवरी को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines