Jaipur News: आमेर के कुंडा में पेड़ से लटका हुआ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
Edited By Nirmal Pareek

Dead body found hanging from tree in Amber
Edited By Nirmal Pareek

Dead body found hanging from tree in Amber
जयपुर: राजस्थान के जयपुर से इस वक्त सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। आमेर के कुंडा इलाके में आज सोमवार को पेड़ से एक लटका हुआ शव मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फेल गयी। पेड़ से लटका हुआ शव देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से इसकी शिनाख्त करवाई, जिसमें यमृतक की पहचान सीकर निवासी 40 वर्षीय जीवण सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को युवक की मौत की सूचना दे दी। जिसके बाद युवक के शव को परिजनों की मौजूदगी में सरकारी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक झोटवाड़ा में चौकीदारी का काम करता था, पुलिस के अनुसार मृतक 2 दिन से लापता था।
इसके साथ ही साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपकर मामले की जांच की जा रही है। जिससे जल्द ही मौत का कारण पता चल पाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: