बेटे-बहू मारते पीटते, भूखा रखते...बुजुर्ग पति-पत्नी ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, टंकी में मिली दोनों की लाशें

Couple Suicide Inside Story: टंकी में कूदकर सुसाइड करने वाले बुजुर्ग पति-पत्नी ने सुसाइड नोट में दिल का दर्द बयां किया। दोनों ने नोट में बताया कि उनके बेटे-बहू उन्हें किस हद तक टॉर्चर करते थे और वे उनके अत्याचारों से कितने तंग आ गए थे?

Rajasthan Couple Suicide Inside Story

बेटे-बहुओं के अत्याचारों से दोनों तंग आ गए थे।

Rajasthan Couple Suicide Inside Story: राजस्थान के नागौर शहर की करणी कॉलोनी में एक घर में बनी पानी की टंकी से बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिले। 70 वर्षीय हजारीराम बिश्नोई और उनकी 68 वर्षीय पत्नी चावली देवी ने पानी में डूबकर सुसाइड कर ली। दोनों ने जान देने से पहले सुसाइड नोट में अपने दिल का दर्द लिखकर दीवार पर चिपका दिया, जो पुलिस को घर की तलाशी के दौरान मिला। इस नोट में दोनों ने अपने बेटे-बहुओं पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रॉपर्टी नाम नहीं करने पर मारपीट करने, भूखा रखने, किसी को या पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का जिक्र किया। धोखे से आधी प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप भी लगाया। सुसाइड नोट के आधार पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटोरा लेकर भीख मांगने को कहते थे बेटे-बहू

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों ने 2 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा कि उनके 4 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। बेटों के नाम सुनील और राजेंद्र हैं। वे दोनों प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। जब हजारीराम ने प्रॉपर्टी उनके नाम करने से इनकार कर दिया तो दोनों ने मां-बाप के साथ मारपीट की। राजेंद्र ने 3 बार और सुनील ने 2 बार बुरी तरह पीटा। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। बेटे-बहुओं ने दोनों को खाना देना भी बंद कर दिया था। वे उन्हें भूखा रखते थे और कहते थे कि हम तुम्हे खाने का कुछ नहीं देंगे। दोनों एक-एक कटोरा हाथों में लो और बाहर जाकर सड़कों पर भीख मांगो। दोनों ने चेतावनी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया या पुलिस के पास गए तो सोते समय दम घोंट देंगे, किसी को पता भी नहीं चलेगा।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका से बुलाई पुलिस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजेंद्र और उसकी पत्नी रोशनी, सुनीला और उसकी पत्नी अनीता ने रिश्तेदारों के उकसावे में आकर उनको टॉर्चर किया। उन्होंने मारपीट करके धोखे से 3 प्लॉट और एक कार की ऑनरशिप हड़प ली। नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस केस की जांच कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के सामने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने हजारीराम और चावली के नजर नहीं आने पर पुलिस को बताया। उन्हें दोनों के हालातों के बारे में पता था, इसलिए उनके बच्चों की बजाय पुलिस को सूचना दी। पुलिस को टंकी में दोनों के शव मिले। घर की चाबी मृतक हजारीराम की जेब से मिली। सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से बातचीत करके उनका पक्ष जानने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ