UP में एक महीने की बेटी की बलि; जानें कहां और क्यों अंजाम दी गई वारदात?

Daughter Murder News: तांत्रिक के कहने पर मां-बाप ने अपनी एक महीने की बेटी की बलि दे दी और उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। पड़ोसियों की शिकायत के बाद वारदात का खुलासा हुआ और पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया, आइए जानते हैं कि मामला क्या है?

Parents And Tatric Killed Girl Child

बच्ची की हत्या करने वाले मां-बाप और तांत्रिक।

Parents Killed One Month Daughter (धर्मेन्द्र कुमार, मुज़फ्फरनगर): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक दंपति ने तांत्रिक के झांसे में आकर अपनी एक महीने की बेटी की बलि दे दी। वारदात का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर तांत्रिक को भी दबोच लिया है, लेकिन अभी तक बच्ची का शव बरामद नहीं हुआ है, क्योंकि आरोपी लगातार बयान बदल रहे हैं। वहीं पुलिस जंगल और नदी में शव की तलाश कर रही है, क्योंकि आरोपी कभी कहते हैं कि उन्होंने शव दबा दिया तो कभी कहते हैं कि नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की बजाय तांत्रिक के पास ले गए

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात थाना भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में अंजाम दी गई। गांव निवासी गोपाल और उसकी पत्नी ममता आरोपी हैं। तांत्रिक का नाम हरेंद्र निवासी गांव कादीपुर थाना भोपा है। गोपाल और ममता को हरेंद्र ने बुरी आत्मा का साया बताकर तांत्रिक ने बच्ची की बलि देने के लिए उकसाया। तांत्रिक के बहकावे में अंधे हुए मां-बाप ने अपनी दूधमुंही बच्ची को मारने में देर नहीं लगाई। तांत्रिक ने पुलिस को बताया कि बच्ची पैदा होने के बाद बीमार ही रहती थी, इसलिए मां-बाप उसे लेकर तंत्र पूजा कराने आए थे। पड़ोसियों को जब कई दिन बच्ची नजर नहीं आई तो उन्होंने मामले का पता लगाया। असलियत पता लगने के बाद उन्होंने पुलिस को बुलाकर वारदात का पर्दाफाश कराया।

विज्ञापन

बच्ची के कपड़े जंगल से बरामद

SP देहात मुजफ्फरनगर आदित्य बंसल ने बताया कि गोपाल की पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद उसने गांव परतापुर निवासी ममता से शादी की थी। दोनों की एक बेटी हुई, जो बीमार रहती थी, लेकिन गोपाल-ममता इलाज कराने की बजाय उसे तांत्रिक के पास ले गए, जिसने बुरी आत्मा का साया बताया और बच्ची की बलि देने के लिए कहा। बलि दे दी गई और लाश ठिकाने लगाई गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर सीकरी और बेलड़ा के बीच के जंगल से बच्ची के कपड़े बरामद किए गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ